फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Boy missing for two days, killing, bodies pressed straw

दो दिन से लापता बालक की हत्या, शव पुआल में दबाया

Sat, 23 Apr 2016 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Sat, 23 Apr 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
Boy missing for two days, killing, bodies pressed straw
लाश - फोटो : self

हरदोई। कोतवाली देहात के ग्राम गुलामऊ खुमारीपुर से दो दिनों से लापता कक्षा पांच के 10 वर्षीय छात्र की हत्या कर दी गई। शुक्रवार को उसका शव गांव के बाहर परिषदीय स्कूल के पीछे सुनसान इलाके में पुआल के नीचे दबा मिला। बालक के बाबा ने कुकर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट तो हत्या में तरमीम कर ली लेकिन कुकर्म की पुष्टि हो सके, इसके लिए स्लाइड बनवाने में लापरवाही बरती। शनिवार को मिली पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छात्र के सिर पर चोटें और गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है। फिलहाल हत्यारों का कोई सुराग नहीं मिला है।

विज्ञापन


कोतवाली देहात क्षेत्र के गुलामऊ निवासी शैलेंद्र ने गुरुवार को पुलिस को तहरीर दी थी कि उसका 10 वर्षीय पुत्र बुधवार से लापता है। वह गांव के परिषदीय विद्यालय में कक्षा पांच का छात्र है। शुक्रवार दोपहर बाद स्कूल के पीछे सुनसान इलाके में पेड़ों के नीचे लगे पुआल के पास से बदबू आने की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस की मौजूदगी में ग्रामीणों ने पुआल हटाया तो छात्र का शव पड़ा था। उसकी शर्ट फटी थी। पैंट को उसके मुंह में ठूंसा गया था।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा। पोस्टमार्टम हाउस के बाहर बाबा शारदा ने आरोप लगाया कि कुकर्म के बाद बच्चे की हत्या की गई है। कोतवाल परशुराम कुशवाहा ने बताया कि पहले रिपोर्ट गुमशुदगी में दर्ज की गई थी। शव मिलने के बाद इसे हत्या में दर्ज कर लिया गया। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने पोस्टमार्टम के दौरान कुकर्म होने की शंका जाहिर नहीं की। इससे स्लाइड नहीं बनाई जा सकी। स्वास्थ्य महकमे का मानना है कि जिन बिंदुओं पर रिपोर्ट मांगी जाती है, उन्हीं पर काम किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed