फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bahu's assassination killed in Lucknow during treatment

बहू के हत्यारोपी की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत

Thu, 25 May 2017 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Thu, 25 May 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
Bahu's assassination killed in Lucknow during treatment
निर्विकार (फाइल फोटो) - फोटो : amarujala

शाहाबाद। कोतवाली क्षेत्र के बासितनगर बेझा निवासी बहू के हत्यारोपी जेठ ने बुधवार को लखनऊ में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 22 मई को बहू की हथौड़ा से हमलाकर हत्या करने के बाद वह दो मंजिला मकान की छत से कूद गया था। गंभीर हालत में पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां से डॉक्टर ने उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया था।

विज्ञापन


शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव बासितनगर बेझा निवासी डल्ला के तीन बेटों में निर्विकार (40) दूसरे नंबर का था। उससे बड़ा ओमकार परिवार के साथ दिल्ली में रहता है। जबकि छोटा ओमहरी (40), पत्नी तारा देवी (35) बच्चों के साथ गांव में रहता था। आठ साल पहले निर्विकार बनारस गया था।
विज्ञापन


जहां से चार बच्चों की मां के साथ शादी करके घर ले आया था। करीब छह महीने बाद निर्विकार को छोड़कर महिला बच्चों को लेकर चली गई थी। इसके बाद से वह नशा करने लगा था। नशे की लत से पूरा परिवार परेशान रहता था। नशा छुड़ाने के लिए उसे बरेली के नशामुक्ति केंद्र में काफी दिन भर्ती भी कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


20 मई को नशामुक्ति केंद्र से डिस्चार्ज होकर वह घर आया था। 22 मई को उसने नशे की गोलियां खा ली थीं। घर जाकर उसने हथौड़ा से ताबड़तोड़ हमला कर बहू तारा देवी की हत्या कर दो मंजिला मकान से नीचे कूद गया था। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।


ओमहरी क ी तहरीर पर पुलिस ने निर्विकार के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। 23 मई को जिला अस्पताल के डॉक्टर ने लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया था। 24 मई की रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। लखनऊ में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed