फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Baghauli beating the young man killed

बघौली में युवक को पीट-पीट कर मार डाला

Tue, 01 Nov 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Tue, 01 Nov 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
Baghauli beating the young man killed
murder

बघौली।  थाना क्षेत्र क ी ग्राम पंचायत भीठादान के मजरा चांद खेड़ा में दो पक्षों में हो रहे विवाद में बीच बचाव कर रहे युवक की एक पक्ष ने लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी । जिससे उसकी मौत हो गई । पीड़ित पक्ष की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची और घटना की जानकारी करने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी ने बताया कि तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है ।

विज्ञापन


बघौली थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत भीठादान के मजरा चांद खेड़ा निवासी विष्णू ने घर पर बतख पाल रखे हैं। आस कुमार का घर विशनू के घर के सामने है। सोमवार देर शाम विशभनू की बतखें आस कुमार के घर में घूस र्गईं थी। इसी बात को लेकर विशभनू और आस कुमार में विवाद चालू हो गया।
विज्ञापन


विवाद बढ़ने पर विष्णु ने अपने पक्ष की तरफ से सुरेंद्र रैदास, रवी रैदास, मोहित, अशोक व एक अन्य को बुला लिया। यह लोग लाठी-डंडो से लैस होकर आए और दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे। इसी दौरान आस कुमार के पड़ोस में रह रहे सोहन लाल का पुत्र पुन्नी (18) बीच बचाव करने पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें विष्णु तिवारी व सुरेंद्र आदि ने पुन्नी क ी लाठी डंडों से जमकर पिटाई कर दी। सिर में गंभीर चोटें आने से पुन्नी की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की। मृतक के पिता सोहन की तहरीर पर पुलिस ने सुरेंद्र समेत पांच लोगों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी जावेद अहमद ने बताया कि हत्यारोपियों में से तीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। दो अन्य हत्यारोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा ।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed