{"_id":"5a6e11304f1c1ba3268b7046","slug":"81517162800-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदूक साफ करते समय चली गोली से गई थी युवक की जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंदूक साफ करते समय चली गोली से गई थी युवक की जान
Updated Sun, 28 Jan 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फालोअप
बंदूक साफ करते समय युवक को लगी थी गोली
- पिता ने पुलिस को दी तहरीर
- पेट में 31 छर्रे मिले
अमर उजाला ब्यूरो।
हरदोई।
लोनार कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मुजाहिदपुर में बंदूक साफ करते समय गोली लगने से पुत्र की मौत होने की बात पिता ने पुलिस को दी तहरीर में कही है। पोस्टमार्टम में पेट के निचले हिस्से में करीब से गोली लगने की पुष्टि हुई है। 12 बोर का खोखल और 31 छर्रे पेट के अंदर मिले हैं। रविवार को युवक का अंतिम संस्कार भी करा दिया गया। पुलिस ने बंदूक भी बरामद कर ली है।
मुजाहिदपुर निवासी धर्मेंद्र (19) पुत्र जगरूप यादव की शनिवार दोपहर बाद घर के अंदर ही गोली लगने से मौत हो गई थी। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया था। धर्मेंद्र की भाभी गुंजन सिंह मौजूदा में ग्राम प्रधान हैं, जबकि पिता जगरूप पूर्व प्रधान हैं। शनिवार रात शव का पोस्टमार्टम डाक्टर विपुल वर्मा ने किया। सूत्रों के अनुसार पोस्टमार्टम में धर्मेंद्र के पेट के निचले हिस्से में काफी पास से गोली लगने की पुष्टि हुई है। पेट के अंदर 31 छर्रे और खोखल फंसा मिला है। पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराई गई है। पिता पूर्व प्रधान जगरूप यादव ने पुलिस को बताया कि उनकी लाइसेंसी बंदूक बक्से में रखी थी। धर्मेंद्र बंदूक की सफाई कर रहा था। इसी दौरान गोली चल गई, जो धर्मेद्र की मौत का कारण बन गई। प्रभारी निरीक्षक नजमुल हसन नकवी ने बताया कि इत्तफाकन मौत का मामला दर्ज किया गया है।