फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दी

विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दी

Wed, 24 Oct 2018 11:42 PM IST
Updated Wed, 24 Oct 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दी
हरियावां। हरियावां थाना क्षेत्र के ग्राम कटिघरा में विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव मंगलवार रात घर के अंदर कमरे में फंदे पर लटकता मिला। पुलिस ने बुधवार सुबह शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कटिघरा निवासी आशुतोष की पत्नी रूबी (26) मंगलवार रात दो माह की बच्ची के साथ घर में सोई थी। आशुतोष अन्य परिजनों के साथ बरामदे में सो गया था। आधी रात के बाद बच्ची के रोने की आवाज सुनकर आशुतोष कमरे में गया। वहां रूबी का शव साड़ी से फंदे पर लटक रहा था। घटना की जानकारी उसने ससुराल में साले पंकज पुत्र अरविंद निवासी ग्राम जोड़िया थाना पिसावां जनपद सीतापुर को दी। पुलिस को भी घटना की जानकारी दी। थानाध्यक्ष फूलचंद्र सरोज ने बताया कि रूबी और आशुतोष का विवाह छह साल पूर्व हुआ था। मायके वालों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस का कहना है कि उसने बीमारी से परेशान होकर खुदकुशी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed