{"_id":"5b91746c867a5501370eeb54","slug":"71536259180-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठगी मामले में चार्जशीट दाखिल, एक आरोपी फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ठगी मामले में चार्जशीट दाखिल, एक आरोपी फरार
Updated Fri, 07 Sep 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
मल्लावां(हरदोई)। वर्ष 2010 में पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा पास कराने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये ठगे जाने के मामले में पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। इस प्रकरण में गवाह बनाए गए मल्लावां के पूर्व ब्लाक प्रमुख राजेंद्र महातिया को भी क्लीन चिट मिल गई है।
मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बांसा निवासी विशोक कुमार दीक्षित पुत्र रामानंद दीक्षित ने 5 जुलाई 2018 को कोतवाली में तहरीर देकर तेंदुआ निवासी पुष्प कुमार पुत्र रामऔतार और विवेक पुत्र शंकर निवासी बांसा के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई थी। इसमें विशोक ने कहा था कि वर्ष 2010 में पुलिस भर्ती की शारीरिक परीक्षा उसने पास कर ली थी। लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण कराने के लिए पुष्पकुमार और विवेक ने उससे डेढ़ लाख रुपये लिए थे।
विज्ञापन
परीक्षा में फेल होने पर उसने रुपये वापस मांगे तो नहीं दिए गए। गवाह के तौर पर मल्लावां के पूर्व ब्लाक प्रमुख बांसा निवासी राजेंद्र सिंह महातिया मौजूद थे। मामले की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने प्रकरण की जांच शुरू की। पुलिस ने इस प्रकरण में चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी है। आरोपी पुष्पकुमार फरार है। विवेक ने उच्च न्यायालय से स्थगन आदेश ले रखा है। पूर्व ब्लाक प्रमुख राजेंद्र सिंह महातिया को क्लीन चिट दी गई है।
विज्ञापन
ठगी के मामले में चार्जशीट दाखिल, एक आरोपी फरार
- दूसरे आरोपी को मिला स्टे, गवाह बनाए गए पूर्व ब्लाक प्रमुख को क्लीन चिट