{"_id":"6a99d35ab16d823ff50300a6","slug":"woman-dies-after-being-hit-by-a-tractor-villagers-stage-a-road-blockade-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-161696-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: ट्रैक्टर की टक्कर से महिला की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: ट्रैक्टर की टक्कर से महिला की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम
विज्ञापन
फोटो-58-खखरेरू क्षेत्र के बसवा गांव के पास घटनास्थल पर सड़क जाम कर बैठी महिलाएं। संवाद
- फोटो : 1
खखरेरू। थाना क्षेत्र के बसवा गांव के पास बृहस्पतिवार शाम तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। पति और बेटी घायल हो गए। हादसे के बाद पुलिस के शव पोस्टमार्टम के लिए ले जाने पर ग्रामीणों ने बसवा-पौली मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस और ग्रामीणों के बीच नोकझोंक भी हुई। बाद में खागा तहसीलदार प्रतिमा ने परिजन और ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया।
थरियांव थाना क्षेत्र के कोर्रा सादात गांव निवासी वंदना देवी (48) पति चंद्रशेखर (52) और बेटी अनीता (18) के साथ बाइक से बसवा गांव में तेरहवीं संस्कार में शामिल होने जा रही थीं। बसवा गांव में पूर्व प्रधान गांधी के ट्यूबवेल के पास पीछे से तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार तीनों सड़क पर गिर गए और बाइक ट्रैक्टर के अगले हिस्से में फंस गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रैक्टर बाइक को करीब 100 मीटर तक घसीटता ले गया।
हादसे में वंदना देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। चंद्रशेखर और अनीता गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन
महिला का शव परिजन के पहुंचने से पहले पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने पर परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए और बसवा-पौली मार्ग पर जाम लगा दिया। इस दौरान पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों के बीच नोकझोंक हुई। खागा तहसीलदार प्रतिमा ने समझाकर जाम खुलवाया। थानाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने बताया कि जल्द ही यातायात बहाल करा दिया गया।

फोटो-58-खखरेरू क्षेत्र के बसवा गांव के पास घटनास्थल पर सड़क जाम कर बैठी महिलाएं। संवाद- फोटो : 1