{"_id":"5cbcae0ebdec2214031bdcd5","slug":"61555869198-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटकता मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटकता मिला विवाहिता का शव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। अब्दुल्ला नगर गांव निवासी विवाहिता का शव शनिवार देर शाम घर में फांसी पर लटकता मिला। मृतका के पिता ने दामाद पर बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पिहानी थाना क्षेत्र के ग्राम अब्दुल्ला नगर निवासी सोनी (21) पत्नी पुनीत का शव कमरे में दुपट्टे से फांसी पर लटकता देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। उन्होंने सोनी के पिता को घटना की सूचना दी। शाहजहांपुर के कांट थाना क्षेत्र के ग्राम कोल्हौरा निवासी सोनी के पिता रामवरन परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि बेटी की शादी दो माह पहले ही पुनीत के साथ की थी। शादी के बाद से ही पुनीत कूलर, फ्रिज समेत अन्य चीजों की मांग कर रहा था। मांग पूरी न होने पर वह सोनी को प्रताड़ित करता था। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल राकेश यादव ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।