{"_id":"5b65ef184f1c1b9b3e8b52ca","slug":"51533407000-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कम्प्यूटर आपरेटर की मौत की परिवार ने की जांच की मांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कम्प्यूटर आपरेटर की मौत की परिवार ने की जांच की मांग
Updated Sat, 04 Aug 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई। हादसे में युवक की मौत के मामले में परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने शनिवार को एएसपी से मिलकर मामले की जांच की मांग की। उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
हरियावां थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी निवासी अलोक दीक्षित पुत्र राम आसरे ब्लाक संसाधन केंद्र पिहानी में संविदा पर कंप्यूटर आपरेटर था। 31 जुलाई को देहात कोतवाली क्षेत्र के हरदोई-पिहानी मार्ग पर ग्राम पोखरी के पास उसकी कार पेड़ से टकरा गई थी। हादसे में उसने दम तोड़ दिया था। शनिवार को आलोक के पिता रामआसरे और उसकी पत्नी नेहा सहित अन्य परिजन पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एएसपी पूर्वी को शिकायती पत्र दिया। पिता रामआसरे ने बताया कि 31 जुलाई की रात 11 बजे आलोक का फोन उनके पास आया था। उसने बताया था कि वह बहुत ही परेशान है और उनसे मिलना चाहता है। जब उन्होंने कारण पूछा तो आलोक ने बताया कि घर आकर बताऊंगा। रात एक बजे आलोक ने भाई सोनू को मोबाइल पर बताया कि वह घर आ रहा है। लेकिन वह ढाई बजे तक घर नहीं पहुंचा। बहू नेहा ने बताया कि वह 11 बजे घर से किसी से मिलने की बात कहकर गए थे। बेटे के तीनों मोबाइल रिसीव नहीं हो रहे थे। एक अगस्त की सुबह पांच बजे हरियावां के सिपाहियों ने आलोक की दुर्घटना में मौत होने की बात कही। वह घटनास्थल पर पहुंचे तो गाड़ी क्षतिग्रस्त थी, लेकिन आसपास कहीं खून नहीं था। शव देखकर लग रहा था कि उसकी मौत एक्सीडेंट में नहीं हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि उसकी हत्या कर गाड़ी में तोड़फोड़ की गई है। यूपी 100 के कर्मियों ने बताया कि पुत्र का शव कार से पांच फीट दूर पड़ा था। उन्होंने सर्विलांस के माध्यम से पुत्र के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाने और मामले की जांच की मांग की है। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी ज्ञानंजय सिंह ने जांच का आश्वासन दिया है।
दुर्घटना में हुई मौत, जांच की मांग
- 31 जुलाई को कार पेड़ से टकराने से गई थी युवक की जान
- परिजनों ने एएसपी को दिया शिकायती पत्र, हत्या की आशंका