{"_id":"5999cbb94f1c1b767e8b47bd","slug":"41503251385-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधेड़ की पीटपीटकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अधेड़ की पीटपीटकर हत्या
Updated Sun, 20 Aug 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
गोपामऊ/हरदोई।
गन्ने के खेत में सूअर जाने से नाराज दबंगों ने दिनदहाड़े घर में घुसकर सूअर पालक के घर हमला बोल दिया। धारदार हथियारों और लाठियों से पीट पीटकर सूअर पालक की हत्या कर दी। बीच बचाव करने आए सूअर पालक के भाई और बहन को भी हमलावरों ने पीट दिया। मृतक के भाई की तहरीर पर छह लोगों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
टड़ियावां थाना क्षेत्र के पेंग गांव के मजरा मुगलीपुर निवासी अशोक (46) बाल्मीकी समाज का है। जीवन यापन के लिए उसने पांच-छह सूअर गांव के बाहरी हिस्से में बने अपने मकान के पास पाल रखे हैं। शनिवार शाम को अशोक के कुछ सूअर गांव के ही महेश के गन्ने के खेत में चले गए थे। इससे महेश नाराज था। सूअर भगाने के बाद वह अशोक के घर पहुंचा और गालीगलौज करने लगा। इस पर अशोक की बहन सरला ने उससे माफी मांगते हुए आगे से ध्यान रखने की बात कही। इस पर महेश चला गया। रविवार सुबह अशोक अपने भाई संजय, राजू उर्फ कुन्नू, उसकी पत्नी बबली व बहन बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के गांव बिजगवां निवासी सरला (30) के साथ घर के बाहर बैठा हुआ था। इसी बीच महेश उधर से निकला तो उसने शनिवार को हुई घटना को लेकर उलाहना दी। इस पर अशोक ने बात खत्म करने को कहा तो महेश ताव खा गया। वह अपने घर वापस गया और भाई रामदयाल, बबलू, गांव के ही सतीश, प्रमोद, मन्नी और महिलाओं के साथ लाठी, डंडे, दरांती, बांका और हसिया लेकर अशोक के घर के अंदर घुस गया। अशोक पर ताबड़ तोड़ वार किए, तो अशोक का भाई राजू बहन सरला छोटे भाई कुन्नू की पत्नी बबली उसे बचाने के लिए पहुंची, लेकिन आरोपियों ने इन लोगों को भी लाठी-डंडों से पीट दिया। इसी दौरान अशोक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सुबह हुुई इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। उपनिरीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह यादव गांव पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली। सीओ हरियावां ममता कुरील ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया। संजय की तहरीर पर पुलिस ने बबलू, सतीश, रामदयाल, प्रमोद, उमाशंकर, अमजद के विरुद्ध घर में घुसकर हमला करने और हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
हाथ जोड़कर जिंदगी की भीख मांगता रहा अशोक
आरोपियों ने जब अशोक के घर में घुसकर धावा बोला तो अशोक खुद को असहाय महसूस करने लगा। अशोक के परिजनों की मानें तो उसने महेश और उसके साथियों से हाथ जोड़कर जिंदगी की भीख मांगी। अशोक ने यहां तक कहा कि वह पाले गए सूअर अपने किसी रिश्तेदार के हाथों बेच देगा और गांव में सूअर नहीं पालेगा। इस पर भी महेश और उसके साथियों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। अशोक ने महेश से यह भी मान लिया था कि उससे गलती हुई, लेकिन इसकी इतनी बड़ी सजा न दें। बावजूद इसके लाठी-डंडों और दरांती से उसके ऊपर तब तक वार किए गए जब तक अशोक की मौत नहीं हो गई। जब आरोपी निश्चिंत हो गए कि अशोक की मौत हो गई है तभी वह लोग मौके से गए।
विज्ञापन
घर में ताला डाल फरार हुए आरोपी
घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी अपने घर में ताला डालकर फरार हो गए। घटना की जानकारी पर पहुंची सीओ हरियावां ममता कुरील ने आरोपियों के घर पहुंचकर भी जांच की। इसी दौरान आरोपियों के घरों से हत्या में इस्तेमाल किए गए लाठी-डंडों को बरामद कर लिया है। डंडों पर मृतक का खून भी लगा पाया गया है। सीओ ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही इन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
पुत्र के सिर से उठ गया पिता का साया
अशोक का एक पुत्र 20 वर्षीय अमित है। ग्रामीणों की मानें तो अमित को जन्म देने के एक वर्ष के अंदर ही उसकी मां माधुरी की मौत हो गई थी। बेटे की परवरिश के लिए अशोक ने दूसरी शादी नहीं की। अब अशोक की मौत से अमित के सिर से पिता का साया भी उठ गया। पोस्टमार्टम हाउस पर यही कहते कहते अमित बिलख रहा था।
- सूअर खेत में जाने पर अधेड़ की पीट पीटकर हत्या
- टड़ियावां थाना क्षेत्र के मुगलीपुर में हुई घटना
- छह लोगों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट
- घटना में मृतक के परिवार के चार लोग घायल
फोटो- 22 पोस्टमार्टम हाउस पर गमगीन बैठे अशोक के परिजन।
फोटो- 24 आरोपी के घर के बाहर मौजूद सीओ ममता कुरील व पुलिस बल।