{"_id":"5b8acad042c79246452e035d","slug":"31535822544-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फं दे पर लटकता मिला महिला का शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फं दे पर लटकता मिला महिला का शव, हत्या का आरोप
Updated Sat, 06 Oct 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई। मझिला थाना क्षेत्र में गुरुवार देर शाम महिला का शव घर में फंदे से लटकता मिला। पिता ने पति पर दहेज न मिलने के कारण हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शाहजहांपुर जनपद के थाना सेहरामऊ दक्षिणी के महमदपुर गांव निवासी शंकर ने पुत्री छोटी बिटिया (25)की शादी चार वर्ष पूर्व मझिला थाना क्षेत्र के जमालपुर निवासी अवधेश के साथ की थी। उसका दो वर्ष का बेटा भी है। शंकर ने बताया कि शादी के कुछ दिन बाद अवधेश बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा। वह बाइक, सोने की चेन और भैंस मांग रहा था। गुरुवार को अवधेश ने छोटी बिटिया के साथ मारपीट की थी। विरोध करने पर उसकी गला दबाकर हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया। इसके बाद फरार हो गया। देवर राममिलन ने उसको सूचना दी। पुलिस ने शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया। सीओ शाहाबाद उमाशंकर सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया घरेलू कलह के कारण महिला की खुदकुशी का मामला लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
दहेज न मिलने पर गला दबाकर मारने का आरोप
- महिला का शव घर में फंदे से लटकता मिला