{"_id":"5762f2fc4f1c1b5d7211b6d3","slug":"25-million-in-the-state-liquor-seized","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 लाख की हरियाणा की शराब पकड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
25 लाख की हरियाणा की शराब पकड़ी
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Fri, 17 Jun 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
वाइन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संडीला। क्राइम ब्रांच ने बुधवार रात कसबे के शराब व्यापारी के ठेके और घर से भारी मात्र में हरियाणा की शराब बरामद की। ठेके से दो लोगों को पुलिस ने दबोच लिया। ठेकेदार फरार है। बरामद शराब की कीमत 25 लाख बताई गई है।
विज्ञापन
संडीला के बाबा हजारा बाग निवासी शैलेंद्र सिंह शराब कारोबारी हैं। नई मंडी के पास उनका ठेका है। बुधवार रात सीओ की देखरेख में क्राइम ब्रांच ने छापेमारी की। दुकान में हरियाणा की शराब बरामद हुई। पुलिस ने दुकान पर सो रहे कछौना निवासी रमेश और चांदू तिवारी निवासी महेंद्र को दबोच लिया। उसे लेकर पुलिस शैलेंद्र सिंह के घर पहुंची। घर पर भी हरियाणा की शराब मिली।
विज्ञापन
सीओ ने बताया कि 144 पेटी हरियाणा की अंग्रेजी और 48 पेटी देशी पकड़ी गई है। हरियाणा की देशी शराब से पाउच तैयार किए जाते थे। ऐसे 88 पौआ भी बरामद किए गए हैं। मौके से एक स्कार्पियो भी बरामद की। सीओ ने बताया कि शैलेंद्र फरार है। दुकान में दबोचे गए दोनों लोगों से पूछताछ की जा रही है। बरामद शराब की कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई गई है। सुबह एएसपी बीसी दुबे ने भी मौका मुआयना किया।
विज्ञापन