{"_id":"5b4642764f1c1b9d468b5fba","slug":"21531331190-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में अधेड़ की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में अधेड़ की मौत
Updated Wed, 11 Jul 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई। बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम सकाहा में किसान की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसके भाई ने कच्ची शराब पीने से मौत होने का आरोप लगाया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम सकाहा निवासी किसान रामहर सिंह (45) पुत्र प्रतिपाल सिंह के छोटे भाई बिजेंद्र ने बताया कि मंगलवार शाम को रामहर कच्ची शराब पीकर आया था। नशे में होने के कारण वह गिर गया। कुछ समय बाद उसने दम तोड़ दिया। उसने बताया कि गांव और उसके आसपास कच्ची शराब बनाई जाती है। उसके भाई की कच्ची शराब पीने से मौत हुई है। उसके दो पुत्र वैभव व बॉबी हैं। थानाध्यक्ष अमरपाल शर्मा ने बताया कि रामहर नशे का आदी और सुगर का मरीज था। इसके कारण उसकी मौत हो गई। उन्होंने कच्ची शराब बनाए जाने की बात से इनकार किया है।
किसान की संदिग्ध हालात में मौत
- भाई ने कच्ची शराब पीने से मौत होने का लगाया आरोप
- पुलिस बोली, बीमारी से गई जान