{"_id":"6a9eef42b11875dfb60b98a9","slug":"motorcyclist-dies-after-being-hit-by-a-canter-truck-rampur-news-c-282-1-smbd1027-179529-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: कैंटर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: कैंटर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
Mon, 07 Sep 2026 10:37 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Mon, 07 Sep 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
मिलक। पत्नी को लेने ससुराल जा रहे बाइक सवार युवक की बाइक में रविवार रात कुंदनपुर के पास कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरा।
चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे राहगीरों और ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस और एंबुलेंस की मदद से घायल को सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ग्राम पटिया निवासी प्रमोद (38) उत्तराखंड के रुद्रपुर स्थित एक कंपनी में चालक के रूप में काम करते थे। रक्षाबंधन के अवसर पर वह अपने घर आए हुए थे। परिजनों ने बताया कि रविवार रात करीब 10 बजे वह बाइक से अपनी पत्नी को लेने के लिए अपनी ससुराल ग्राम एंचोरा जा रहे थे। मिलक-पटवाई मार्ग पर ग्राम कुंदनपुर के पास पहुंचते ही उनकी बाइक में कैंटर ने जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
टक्कर लगने से प्रमोद बाइक समेत सड़क किनारे खंती में जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कुछ देर तक वह मौके पर पड़े रहे। उनकी चीख-पुकार सुनकर वहां से गुजर रहे राहगीर और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से घायल को मिलक के सरकारी अस्पताल भिजवाया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने जांच के बाद प्रमोद को मृत घोषित कर दिया।
हादसे की जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि सोमवार को प्रमोद अपनी पत्नी को लेकर वापस रुद्रपुर जाने वाले थे। इससे पहले वह पत्नी को लेने के लिए रविवार रात ससुराल जा रहे थे। मृतक अपने पीछे पत्नी और 12 वर्षीय पुत्री आस्था को छोड़ गए हैं।
कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई थी। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी मिथलेश की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है। सीओ पीपी सिंह ने बताया कि हादसे में टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। जांच के बाद अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।