फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Electronic shop owner dies after falling from roof

Ambedkar Nagar News: छत से गिरकर इलेक्ट्रॉनिक दुकानदार की मौत

Mon, 07 Sep 2026 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
Electronic shop owner dies after falling from roof
मायाराम मौर्या।फाइल फोटो
केदारनगर। नगर पंचायत इल्तिफातगंज के कटारिया वार्ड में सोमवार सुबह छत से गिरकर इलेक्ट्रॉनिक दुकानदार मायाराम मौर्य (60) की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब वह अपने दो मंजिला मकान की छत पर चढ़कर एनटीपीसी आवासीय परिसर की ओर फैली पेड़ की टहनियां तोड़ रहे थे। पैर फिसलने से वह सिर के बल नीचे जा गिरे। गंभीर रूप से घायल मायाराम को परिजन राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर ले गए, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मायाराम मूलरूप से क्षेत्र के अतरौरा गांव के रहने वाले थे। करीब तीन दशक पहले वह विद्युतनगर में रहने लगे थे और इलेक्ट्रॉनिक दुकान चलाते थे। हादसे के समय वह घर पर अकेले थे। मायाराम के बड़े बेटे रोजी-रोटी के सिलसिले में राजस्थान में रहते हैं, जबकि छोटा बेटा अयोध्या में लाइब्रेरी चलाता है। उनके छोटे भाई शोभाराम मौर्य लुधियाना में रहते हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही अतरौरा से चचेरे भाई राजेश मौर्य, अमरेंद्र मौर्य समेत अन्य परिजन मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के मुताबिक, लगातार बारिश के कारण छत और फर्श पर काई जम गई थी। इससे फिसलन बढ़ गई थी और इसी वजह से हादसा होने की आशंका जताई जा रही है। थाना प्रभारी इब्राहिमपुर आशुतोष शर्मा ने बताया कि हादसे की अभी कोई सूचना नहीं मिली है। सूचना मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed