{"_id":"6a9ef17b7cd7b3ab28068ff4","slug":"schoolgirl-missing-after-leaving-for-school-kidnapping-fir-registered-meerut-news-c-72-1-mct1011-159000-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: स्कूल के लिए निकली छात्रा लापता, अपहरण की प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: स्कूल के लिए निकली छात्रा लापता, अपहरण की प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कंकरखेड़ा। स्कूल जाने के लिए 5 सितंबर को घर से निकली 17 वर्षीय छात्रा लापता हो गई। तलाश के बाद सुराग नहीं मिलने पर पिता ने कंकरखेड़ा थाने पर तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एक किशोरी के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कंकरखेड़ा निवासी पीड़ित पिता ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि उनकी बेटी एक स्कूल में 12वीं की छात्रा है। बेटी पांच सितंबर की सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। दोपहर बाद वह वह घर नहीं पहुंची। स्कूल में संपर्क किया गया तो पता चला कि छात्रा स्कूल पहुंची ही नहीं थी। इसके बाद परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां उसकी तलाश की। आसपास के इलाकों में भी जानकारी की गई, लेकिन किशोरी का कोई सुराग नहीं मिला। पीड़ित पिता ने थाने पहुंचकर एक किशोर पर बेटी को लेकर जाने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई। सीओ दौराला शिव ठाकुर का कहना है कि दोनों की तलाश के लिए पुलिस टीम लगी हुई है।