फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   2 robbers caught in police attack

पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश दबोचे

Sun, 24 Feb 2019 11:11 PM IST
gaurav gaurav हरदोई
हरदोई Published by: gaurav gaurav Updated Sun, 24 Feb 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
2 robbers caught in police attack
प्रतीकात्मक - फोटो : प्रतीकात्मक
रविवार सुबह साढ़े छह बजे माधौगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत माधौगंज-नयागांव मार्ग पर पुलिस टीम और बोलेरो सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। घायल बदमाश को लखनऊ रेफर कर दिया गया है। उसके साथी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चोरी की बोलेरो और दो तमंचे भी पुलिस ने बरामद किए हैं।
विज्ञापन

सर्विलांस टीम के प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार सिंह को पता चला था कि चोरी की बोलेरो में कुछ बदमाश आपराधिक घटना को अंजाम देने हरदोई जा रहे हैं। इस पर वायरलेस पर सूचना प्रसारित की गई और सर्विलांस टीम के प्रभारी निरीक्षक ने सुरसा के प्रभारी निरीक्षक संतोष तिवारी के साथ माधौगंज - नयागांव मार्ग पर घेराबंदी कर दी। यहां पुलिस टीम ने बोलेरो को रुकने का इशारा किया तो उसमें सवार युवकों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग पर बदमाश वाहन छोड़कर भागने लगे। इसी दौरान गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। जिला अस्पताल में सीओ सिटी विजय कुमार राना ने बताया कि घायल बदमाश संदीप यादव (26) पुत्र श्रीराम यादव निवासी पत्थर कालोनी जनपद उन्नाव को लखनऊ रेफर किया गया है। उसके साथ गिरफ्तार किया गया पंकज पुत्र श्याम किशोर यादव निवासी महाखेड़ा थाना औरास जनपद उन्नाव है। दोनों शातिरों पर उन्नाव के अलग-अलग थानों में जानलेवा हमले सहित कई गंभीर मामले दर्ज हैं। बरामद बोलेरो प्रयागराज से चोरी होने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed