फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   दूसरे के खाते से रुपये निकाल रहे युवक को पकड़ा

दूसरे के खाते से रुपये निकाल रहे युवक को पकड़ा

Fri, 21 Dec 2018 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Dec 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
दूसरे के खाते से रुपये निकाल रहे युवक को पकड़ा

विज्ञापन
शाहाबाद(हरदोई)। कोतवाली के ग्राम हूंसेपुर में स्थित बैंक में कर्मियों ने एक युवक को फर्जी पासबुक व विड्राल के जरिए 20 हजार रुपये निकालते पकड़ा है। आरोपी के साथ आए दो युवक मौके से फरार हो गए। बैंककर्मियों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया।

कस्बे के मोहल्ला ताजपुरा निवासी खलील खां का हूंसेपुर स्थित बैंक में खाता है। गुरुवार को एक युवक दो साथियों के साथ बैंक पहुंचा। उसने खलील के खाते से 20 हजार रुपये निकालने के विड्राल भरा व पासबुक के साथ विड्राल कैश काउंटर पर जमा कर दिया। शक होने पर कैशियर ने खाताधारक खलील से बात की तो उन्होंने किसी को बैंक न भेजने की बात कही। इस पर बैंककर्मियों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया।
विज्ञापन


पूछताछ में युवक ने अपना नाम बालिंटर पुत्र कालिका निवासी ग्राम फत्तेपुर शिवगुलाम बताया। उसने बताया कि उसके साथ दो युवक और आए थे। उसके पकड़े जाने पर दोनों मौके से भाग गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। बैंककर्मियों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाल दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



दूसरे के खाते से रुपये निकाल रहे युवक को पकड़ा
हूंसेपुर गांव में है बैंक, बैंककर्मियों ने पकड़ा, खाते से 20 हजार रुपये निकालने की कोशिश, आरोपी के दो साथी मौके से हुए फरार
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed