फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   गंगा स्नान के लिए निकले युवक का शव फांसी पर लटकता मिला

गंगा स्नान के लिए निकले युवक का शव फांसी पर लटकता मिला

Sat, 24 Nov 2018 12:26 AM IST
Updated Sat, 24 Nov 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
गंगा स्नान के लिए निकले युवक का शव फांसी पर लटकता मिला
मल्लावां। घर से गंगा स्नान के लिए गुरुवार देर शाम निकले युवक का शव शुक्रवार सुबह गांव के बाहर स्थित बाग में फांसी पर लटकता मिला।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मगरहा मजरा बखरिया निवासी राजू (20) पुत्र शंकरपाल दिल्ली में मजदूरी करता था। बुधवार को ही वह दिल्ली से वापस गांव आया था। गुरुवार शाम वह गांव से बेरिया घाट गंगा स्नान के लिए जाने की बात कहकर निकला था। शुक्रवार सुबह उसका शव गांव के ही नरेंद्र सिंह के बाग में आम के पेड़ पर मफलर से लटकता मिला। सुबह ग्रामीणों ने शव देखकर मृतक के परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने इस मामले में चुप्पी साध ली। राजू अविवाहित था, उसका छोटा भाई संजय भी है। तीन बहने हैं और उनकी शादी हो चुकी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed