{"_id":"599b18864f1c1b54018b45c6","slug":"171503336582-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी का अपहरण कर बंधक बनाकर तीन दिन किया दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी का अपहरण कर बंधक बनाकर तीन दिन किया दुष्कर्म
Updated Mon, 21 Aug 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद। शौच के लिए खेतों की तरफ निकली किशोरी को दो युवक जान से मारने की धमकी देते हुए अपहरण कर ले गए। तीन दिन तक किशोरी को शाहजहांपुर निवासी रिश्तेदार के घर में बंधक बनाकर रखा और दुष्कर्म किया। तीन दिन बाद आरोपी युवक किशोरी को गांव के बाहर छोड़कर भाग गया था। पीड़ित पिता ने पुलिस को तहरीर दी थी। जांच के नाम पर करीब एक महीना टरकाने के बाद सोमवार को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवकों को हिरासत में लिया है। एएसपी पश्चिमी निधि सोनकर ने कोतवाली पहुंचकर किशोरी व आरोपियों से पूछताछ की है।
शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र निवासी सोलह वर्षीय किशोरी 14 जुलाई 2017 को देर शाम घर से खेतों की तरफ शौच के लिए निकली थी। इसी दौरान कोतवाली क्षेत्र के पुरवा पिपरिया निवासी श्रवण व अनूप तमंचा लेकर पहुंचे और जान से मारने की धमकी देते हुए दुपट्टे से मुंह बांध दिया और बाइक पर बिठा लिया। दोनों युवक किशोरी को शहजहांपुर निवासी किसी रिश्तेदार के घर ले गए थे। जहां पर उसे तीन दिन तक बंधक बनाकर रखा और दोनों युवकों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया था। इसके बाद अनूप किशोरी को उसके गांव के बाहर छोड़कर भाग गया था। घर पहुंचकर किशोरी ने परिजनों क ो आप बीती बताई थी। पीड़ित पिता के अनुसार थाने पहुंचकर पुलिस को दोनों युवकों के खिलाफ तहरीर दी थी। पुलिस जांच के नाम पर उसे टरकाती रही थी। सोमवार को पुलिस ने श्रवण व अनूप के खिलाफ दुष्कर्म व अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल उमाशंकर उत्तम ने बताया कि परिजनों की तरफ से उनको पहले तहरीर नहीं दी गई थी। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की गई है। कहा कि मंगलवार को किशोरी को जिला महिला अस्पताल भेजकर मेडिकल जांच कराई जाएगी। कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जानकारी होने पर मंगलवार को एएसपी पश्चिमी निधि सोनकर ने केातवाली पहुंचकर आरोपियों से पूछताछ की है।
- किशोरी का अपहरण कर तीन दिन किया दुष्कर्म
- शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र निवासी है दुष्कर्म पीड़िता
- एक महीना बाद पुलिस ने दर्ज की पीड़िता की रिपोर्ट