{"_id":"5b2fdda64f1c1bc96b8b7f9d","slug":"161529863590-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुक्रवार से लापता वृद्ध का शव नदी के किनारे मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शुक्रवार से लापता वृद्ध का शव नदी के किनारे मिला
Updated Sun, 24 Jun 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
तीन दिन से लापता वृद्ध का शव नदी किनारे मिला
सांडी। शुक्रवार शाम से लापता वृद्ध का शव रविवार सुबह सांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरौलिया के निकट गर्रा नदी के किनारे पड़ा मिला। शव को कुत्तों ने नोच लिया था। वृद्ध मानसिक रूप से बीमार था।
सांडी कस्बे के सैय्यदबाड़ा निवासी शमशाद (70) शुक्रवार शाम से घर से लापता था। परिजन और मोहल्लेवासी उनकी तलाश कर रहे थे। शमशाद का शव रविवार सुबह कस्बे से कुछ दूर गर्रा नदी के किनारे बरौलिया गांव में पड़ा मिला। जानकारी पर परिजन और पुलिस पहुंच गई। थानाध्यक्ष अरुणेश गुप्ता ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।