{"_id":"5cfd5128bdec2207897f3cfa","slug":"15601052489-hardoi-news190","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
किसान ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बघौली। भतीजे की शादी में शामिल होकर लौटे किसान ने रविवार को बघौली रेलवे क्रासिंग के पास ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। परिजनों की मानें तो काफी कर्ज होने के कारण किसान परेशान रहता था।
बघौली थाना क्षेत्र के ग्राम विक्टोरियागंज चौसा निवासी अशोक कुमार (42) पुत्र पोहकर ने रविवार दोपहर बघौली रेल फाटक के पास बने केबिन के किनारे बाइक खड़ी की। इसके बाद वहां से गुजर रही ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कर परिजनों को घटना की जानकारी दी। बदहवास परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि अशोक कुमार विवाहित था। उसके एक बेटा व बेटी है। शनिवार को अशोक के बड़े भाई रामप्रसाद के बेटे राजन की शादी थी। अन्य लोगों के साथ ही वह भी बरात में शामिल होने के लिए थाना क्षेत्र के ग्राम रानीखेड़ा गया था। रात में वह घर वापस आ गया और रविवार सुबह होने पर वह बाइक लेकर बघौली चला गया। अशोक के ऊपर काफी कर्ज था, इसी को लेकर वह काफी परेशान रहता था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।