{"_id":"59fa0f664f1c1b8e698b8c53","slug":"150-leter-alcohal-found-5-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"150 लीटर शराब बरामद, पांच गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
150 लीटर शराब बरामद, पांच गिरफ्तार
हरदाेई
Updated Wed, 01 Nov 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी व बरामद माल के साथ पुलिस टीम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली पुलिस ने मंगलवार रात ग्राम बेगमगंज गांव के मजरा कंजड़पुरवा में छापा मारकर 150 लीटर कच्ची शराब व दो हजार लीटर लहन बरामद किया। इसे मौके पर नष्ट किया गया। पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
कोतवाल जगदीश यादव ने पुलिस टीम के साथ कंजड़पुरवा में छापा मारा। पुलिस ने बीस बीस लीटर की केन में शराब लेकर जा रहे सर्वेश निवासी कोथावां व सूरज निवासी कंजड़पुरवा को गिरफ्तार कर लिया। युवकों की निशानदेही पर पुलिस ने गांव के दक्षिण में छापा मारा। जहां कुछ पुरुष और औरतें ईंट के चूल्हे पर कच्ची शराब बना रहे थे। पुलिस ने मौके से राजेंद्र निवासी कंजड़पुरवा व राम दुलारी व सुनीता को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल ने बताया कि महिलाएं भी कच्ची शराब के निर्माण में संलिप्त हैं। जांच टीम आने पर लहन और शराब को झाड़ियों व आसपास जमीन में गाड़ दिया जाता है। पुलिस ने जमीन में छिपाकर रखा गया करीब 2 हजार लीटर लहन और चूल्हा व भट्ठी नष्ट कर दी। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धाराओं में कार्रवाई की है।
विज्ञापन