फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   पत्नी से विवाद के बाद रिश्तेदारी में आए युवक ने की खुदकुशी

पत्नी से विवाद के बाद रिश्तेदारी में आए युवक ने की खुदकुशी

Tue, 30 Apr 2019 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
पत्नी से विवाद के बाद रिश्तेदारी में आए युवक ने की खुदकुशी
कछौना। थाना क्षेत्र के एक गांव में चाचा के घर गए युवक ने पत्नी से मामूली विवाद के बाद कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव कामीपुर निवासी रामदास (28) पुत्र छबीले रविवार को पत्नी अनामिका के साथ पड़ोस के गांव चिरकहटी निवासी चचेरे भाई शांति स्वरूप के घर गया था। वहां शाम को उसका पत्नी से किसी बात पर विवाद हो गया। इससे नाराज होकर उसने घर की कच्ची कोठरी का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और फांसी लगा ली। शांति स्वरूप की मां और पत्नी अनामिका के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर रामदास को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम गईं थीं। शांति स्वरूप ने बताया कि घटना के वक्त वह बाहर गया था, उसकी मां घर पर ही थी। बताया कि रामदास और उसकी पत्नी शाम को ही घर आए थे, उन दोनों में किस बात पर विवाद हुआ, उसे इसकी जानकारी नहीं है। रामदास के कोई बच्चा नहीं है। वह लुधियाना में काम करता था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल राय सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed