फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   पार्लर के गोलक से नगदी चुराई, पर्स से तमंचा बरामद

पार्लर के गोलक से नगदी चुराई, पर्स से तमंचा बरामद

Fri, 15 Feb 2019 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
पार्लर के गोलक से नगदी चुराई, पर्स से तमंचा बरामद
सांडी। ब्यूटी पार्लर में ग्राहक बनकर आई महिला ने गोलक से पांच हजार की नगदी पार कर दी। संचालिका के बेटे ने महिला को चोरी करते देेख शोर मचा दिया। संचालिका व अन्य लोगों ने तलाशी ली तो महिला के पर्स से चोरी किए गए रुपये व तमंचा मिला है। महिला को फंसता देख उसके साथ आया आदमी मौके से भाग निकला। पार्लर संचालक ने आरोपी महिला को पुलिस के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन


कस्बा निवासी रेखा गुप्ता मोहल्ला नवाबगंज में ब्यूटी पार्लर चलाती हैं। रेखा के मुताबिक दोपहर एक बजे एक महिला अपने साथी के साथ पार्लर में आई और आई ब्रो सेट करवाने की बात कही। रेखा ने बताया कि वह खाना खाने जा रही थी, इसलिए उसने महिला से कुछ देर बैठने को कहा। बताया कि वह खाना खाने लगी, इसी बीच महिला ने पार्लर की गोलक में रखी पांच हजार की नगदी पार कर दी।
विज्ञापन


उसका बेटा प्रांशू पार्लर में ही था, उसने महिला को रुपये निकालते देख लिया और शोर मचा दिया। रेखा ने बताया कि उसने व बेटे ने महिला को पकड़ लिया, महिला को फंसता देख उसके साथ में आया आदमी मौके से भाग गया। बताया कि उसने आरोपी महिला की पर्स की तलाशी ली तो उसमें चोरी किए गए पांच हजार रुपये के साथ ही एक तमंचा भी निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेखा से घटना की जानकारी मिलने पर यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंच गई और महिला को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। कोतवाल जितेंद्र ओझा ने बताया कि महिला से पूछतांछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed