फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   पत्नी की तहरीर पर दर्ज हुई हत्या की रिपोर्ट

पत्नी की तहरीर पर दर्ज हुई हत्या की रिपोर्ट

Tue, 20 Nov 2018 11:04 PM IST
Updated Tue, 20 Nov 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
पत्नी की तहरीर पर दर्ज हुई हत्या की रिपोर्ट
मल्लावां। दो दिन पहले सड़क किनारे घायल मिले अधेड़ की मौत होने के मामले में उसकी पत्नी ने सोमवार शाम थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव राघौपुर निवासी मेहंदी हसन रविवार शाम हजरतपुर गांव के पास घायल पड़ा मिला था। पास ही उसकी बाइक भी पड़ी थी। घायल मेहंदी हसन को लखनऊ ले जाया गया था। जहां रविवार रात उसने दम तोड़ दिया था। सोमवार को परिजन शव लेकर गांव वापस आ गए। परिजनों के साथ देर शाम थाने पहुंची मेहंदी हसन की पत्नी हसीना ने पति की हत्या का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी। हसीना ने बताया कि उसके पति मेहंदी हसन का कुछ दिन पूर्व गांव के ही नन्हे नाम के युवक से विवाद हो गया था। जिसके कारण आरोपी रंजिश मानने लगा था। रविवार सुबह 11 बजे नन्हे उसके पति को बाइक से साथ ले गया। इसके बाद से मेहंदी हसन का कहीं पता नहीं चला। रविवार शाम वह हजरतपुर के पास जख्मी पड़ा मिला। तब से नन्हें भी गांव से फरार है। प्रभारी कोतवाल धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed