फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   युवक पर साढू ने बांका से बोला हमला, घायल

युवक पर साढू ने बांका से बोला हमला, घायल

Tue, 05 Feb 2019 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
युवक पर साढू  ने बांका से बोला हमला, घायल
हरदोई। लोनार थाना क्षेत्र में पाली-नकटौरा मार्ग पर सोमवार देर शाम पुरानी रंजिश में युवक को उसके साढू ने बांका मारकर घायल दिया। युवक की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

लोनार थाना क्षेत्र के ग्राम मानीमऊ निवासी अजयपाल (26) पुत्र रामदास किसान है। उसकी साली की शादी लोनार थाना क्षेत्र के भैलामऊ में हुई है। सोमवार को वह साली के घर भैलामऊ गया था। जहां से वह शाम को बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में पाली-नकटौरा मार्ग पर नकटौरा निवासी उसके साढूृ दिलीप ने दो साथियों के साथ उसे घेर लिया।
विज्ञापन

उसने आरोप लगाया कि रंजिश के कारण दिलीप ने उस पर बांके से हमला कर दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हमलावर उसे छोड़कर फरार हो गए। उसने फोन पर परिजनों को घटना की जानकारी दी। मंगलवार को उसने कोतवाली में दिलीप और उसके दो साथियों के विरुद्ध तहरीर दी। पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। हालात गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रभारी कोतवाल इंद्रजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed