फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   शिव सेना के युवा सेना प्रदेश सचिव को संदिग्ध हालत में गोली लगी

शिव सेना के युवा सेना प्रदेश सचिव को संदिग्ध हालत में गोली लगी

Sun, 04 Feb 2018 10:56 PM IST
Updated Sun, 04 Feb 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
शिव सेना के युवा सेना प्रदेश सचिव को संदिग्ध हालत में गोली लगी
शिव सेना की युवा इकाई प्रदेश सचिव को लगी गोली
विज्ञापन

- पार्टी के दो पदाधिकारियों सहित सात पर दर्ज कराई रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो।
हरदोई।
शहर कोतवाली क्षेत्र में शिव सेना की युवा इकाई के प्रदेश सचिव शनिवार को गोली लगने से घायल हो गए। उन्होंने शिवसेना के पदाधिकारी सहित सात लोगों पर मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी।

शिव सेना की युवा इकाई के प्रदेश सचिव शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खाजांची टोला निवासी अंकित (28) पुत्र हरिश्चंद्र गुप्ता को शनिवार देर शाम लखनऊ रोड पर आवास विकास मोड़ के पास संदिग्ध अवस्था में गोली लग गई। वह घायल अवस्था में जिला अस्पताल पहुंचे और इलाज के बाद घर चले गए। अस्पताल के ईएमओ ने बताया कि उनके हाथ में गोली लगकर निकल गई थी। अंकित की ओर से शहर कोतवाली में तहरीर दी गई। जिसमें पार्टी पदाधिकारी अवनीश श्रीवास्तव, मोहित सहित सात लोगों पर मामला दर्ज कराया है। शहर कोतवाल आलोक सिंह ने बताया कि अंकित ने शिव सेना के दो पदाधिकारी व पांच ससुरालीजनाें को नामजद किया है। उसका आरोप है कि पुरानी रंजिश के कारण उन लोगों ने उसे जान से मारने के लिए हमला किया। अंकित की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed