फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   बाइक गिराकर युवक से पांच हजार लूटे

बाइक गिराकर युवक से पांच हजार लूटे

Tue, 25 Dec 2018 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Dec 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
बाइक गिराकर  युवक से पांच हजार लूटे
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र में हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर सेंट जेवियर्स स्कूल के निकट लुटेरों ने बाइक सवार युवक को गिराकर पांच हजार रुपये लूट लिए। पुलिस ने बाइक नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के महोलिया शिवपार निवासी सुनील गुप्ता के बच्चे शाहजहांपुर रोड स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल में पढ़ते हैं। सोमवार को वह स्कूल में वार्षिकोत्सव में गया था। देर शाम करीब छह बजे वह बच्चों को लेकर बाइक से घर लौट रहा था। स्कूल से कुछ दूरी पर पीछे से आ रहे दो बाइक सवार लुटेरों ने उसकी बाइक में कट मारकर गिरा दिया और छीना झपटी करने लगे। सुनील के विरोध करने पर उसकी पिटाई कर पांच हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। सुनील ने लुटेरों की बाइक का नंबर नोट कर तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी। कोतवाल सुधीर कुमार त्यागी ने बताया कि लुटेरों का सुराग लग गया है। वारदात से पहले दोनों लुटेरे पास के ठेके पर शराब पीते देखे गए थे। उन्होंने बताया कि लुटेरे अटवा गांव के बताए जा रहे हैं। दोनों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed