{"_id":"6aa151da65b92f558f09a8ca","slug":"police-crack-down-after-kmp-accident-challans-issued-to-50-trucks-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-127030-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: केएमपी पर हादसे के बाद पुलिस सख्त, 50 ट्रकों के काटे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: केएमपी पर हादसे के बाद पुलिस सख्त, 50 ट्रकों के काटे चालान
Wed, 09 Sep 2026 06:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 09 Sep 2026 06:02 PM IST
विज्ञापन
फोटो 85: केएमपी पर ट्रक का चालान करते पुलिस अधिकारी। स्रोत पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरगढ़। केएमपी एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने यातायात व्यवस्था को लेकर सख्ती शुरू कर दी है। पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले 50 ट्रकों के चालान काटे हैं।
पुलिस का कहना है कि एक्सप्रेसवे पर हादसों की रोकथाम के लिए निगरानी की जा रही है। नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। ट्रक चालकों को कतार में चलने के लिए जागरूक किया जा रहा है। मंगलवार के हादसे ने एक्सप्रेसवे की सुरक्षा और यातायात प्रबंधन पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
वाहन चालक प्रवीण गुप्ता, मनोज नंदा, विकास शर्मा, रवि कुमार ने कहा कि रात में केएमपी के कई हिस्सों में पर्याप्त रोशनी नहीं होने से परेशानी होती है। कई जगह स्ट्रीट लाइटें बंद हैं, जिससे अंधेरा छाया रहता है। ऐसे में सड़क पर खड़े भारी वाहन और अन्य अवरोध दूर से दिखाई नहीं देते और हादसे का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन
इंसेट
पुलिस ने एचएसआईआईडीसी को पत्र लिखा
पुलिस ने एक्सप्रेसवे पर सड़क बत्तियों और सड़क की स्थिति को लेकर एचएसआईआईडीसी को पत्र लिखा है। पत्र के माध्यम से बंद पड़ी सड़क बत्तियों को ठीक कराने की मांग की गई है। सड़क पर बने गड्ढों की मरम्मत कराने की भी मांग की गई है। अधिकारियों के अनुसार, सड़क की खामियों को दूर करने के साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जाएगी।
इंसेट
कई स्थानों पर सड़क में गड्ढे भी हैं
केएमपी पर कई स्थानों पर सड़क में गड्ढे भी बने हुए हैं। इन गड्ढों के कारण तेज गति से चलने वाले वाहन अचानक संतुलन खो सकते हैं। खासकर रात के समय रोशनी के अभाव में ये गड्ढे चालकों को दिखाई नहीं देते। लोगों का मानना है कि सुरक्षित यातायात के लिए सड़क की स्थिति और प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करना बेहद जरूरी है।
वर्जन
हादसे के बाद पुलिस ने केएमपी पर भारी वाहनों की जांच बढ़ा दी है। पुलिस टीमों ने विभिन्न स्थानों पर ट्रकों के दस्तावेज और यातायात नियमों के पालन की जांच की। नियमों का उल्लंघन करने वाले 50 ट्रकों के चालान किए गए। पुलिस ने वाहन चालकों को नियमों के अनुसार चलने और सड़क पर वाहन खड़ा नहीं करने की हिदायत भी दी गई।-पवन कुमार, एसएचओ केएमपी थाना ट्रैफिक, बहादुरगढ़।