फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Three critically injured after being hit by a car

Palwal News: कार की टक्कर से तीन गंभीर रूप से घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 06:46 PM IST
विज्ञापन
Three critically injured after being hit by a car
नोएडा (संवाद) । थाना सेक्टर-63 क्षेत्र के एच ब्लॉक में मंगलवार सुबह एक तेज रफ्तार ब्रेजा कार चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते तीन लोगों को टक्कर मारकर घायल कर दिया। आरोपी ने तीनों लोगों को कई मीटर तक घसीटा।
विज्ञापन

गाजियाबाद के खोड़ा कालोनी निवासी पतरपाल सिंह ने पुलिस को शिकायत दी कि मूलरूप से मेरठ के जलालुद्दीन मसूदपुर गांवड़ी गांव का रहने वाला उनका साला दिनेश उनके पास ही रहता है। मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे वह सेक्टर-63 में एच-10 के पास पहुँचा, तो दिल्ली नंबर की एक सफेद रंग की ब्रेजा कार के चालक ने बेहद तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसे टक्कर मार दी। दिनेश के अलावा इस कार ने अन्य दो लोगों खोड़ा कॉलोनी निवासी नीरज और सिहानी गांव गाजियाबाद निवासी वीरू को भी अपनी चपेट में ले लिया और टक्कर मार दी। हादसे के बाद तीनों घायलों को तुरंत अलग-अलग अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed