{"_id":"6aa154356b1b520ca902deba","slug":"company-employee-struck-and-killed-by-vehicle-after-stepping-out-of-cab-to-urinate-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-100538-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: लघुशंका के लिए कैब से उतरे कंपनी कर्मी को वाहन ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: लघुशंका के लिए कैब से उतरे कंपनी कर्मी को वाहन ने मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
फोटो-
-केएमपी एक्सप्रेसवे पर लांगड़ा गांव के पास हुआ हादसा, अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बिलासपुर थाना क्षेत्र में केएमपी एक्सप्रेसवे पर लघुशंका के लिए कैब से उतरे कंपनी कर्मी को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी चालक वाहन समेत फरार हो गया। मृतक के पिता की शिकायत पर बिलासपुर थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मृतक की पहचान फरीदाबाद की जवाहर कॉलोनी निवासी गुरप्रीत सिंह आनंद (31) के रूप में हुई है। वह निजी कंपनी में काम करने के साथ कैब चलाते थे। पिता जसविंद्र पाल आनंद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गुरप्रीत अपनी हुंडई ऑरा कार से केएमपी एक्सप्रेसवे से गुजर रहे थे। 8 सितंबर की रात करीब 9:15 बजे लांगड़ा गांव के पास उन्होंने कार सड़क किनारे खड़ी की और लघुशंका के लिए नीचे उतरे। इसी दौरान एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार और लापरवाही से आए अज्ञात वाहन ने गुरप्रीत को टक्कर मार दी। गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर बिलासपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की तलाश-
जांच अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य साक्ष्यों की मदद से टक्कर मारने वाले वाहन और उसके चालक की तलाश की जा रही है। आरोपी की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।