{"_id":"5b39171d4f1c1bb0318b9bb5","slug":"111530468125-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"..सीसी टीवी फुटेज से चिन्हित किए जा रहे उपद्रवी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
..सीसी टीवी फुटेज से चिन्हित किए जा रहे उपद्रवी
Updated Sun, 01 Jul 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गेस्ट हाउस में शादी समारोह के दौरान एसआई से मारपीट के मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस उपद्रवियों की पहचान कर रही है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गेस्ट हाउस में शुक्रवार को सिविल लाइन निवासी अधिवक्ता राज कुमार यादव की पुत्री की शादी थी। जयमाल के दौरान कोल्डड्रिंक को लेकर जनातियों और बारातियों में विवाद हो गया। जिसकी सूचना पर मंडी चौकी प्रभारी संजय शर्मा मौके पर पहुंचे थे। उनके साथ मारपीट कर पिस्टल छीन ली गई थी। इस मामले में संजय शर्मा ने दूल्हे प्रशांत पुत्र सुघर सिंह सहित 12 लोगों को नामजद किया था। सुघर सिंह सुरसा थाने में दीवान हैं। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद उन्हें एसपी विपिन कुमार मिश्र ने निलंबित कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने शनिवार को दस लोगों को जेल भेज दिया था। जिसमें दूल्हे के पिता सुघर सिंह, मां मिथिलेश और बहन दिव्या भी शामिल थीं। पुलिस ने वधू के पिता राजकुमार और भाई कपिल को भी हिरासत में लिया था। राजकुमार और दूल्हे प्रशांत को शनिवार को जमानत पर छोड़ा गया। इसके बाद शादी की रस्में अदा की गईं थीं। सीओ सिटी विजय कुमार राना ने बताया कि दस लोगों को जेल भेजा जा चुका है। सीसीटीवी फुटेज देखकर अन्य उपद्रवियों को चिह्नित किया जा रहा है। इन पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं आरोपियों की ओर से लोअर कोर्ट में जमानत की अर्जी शनिवार को दी गई थी। जो खारिज हो गई। सोमवार को सेशन कोर्ट में अर्जी दी जाएगी। परिजनों का कहना है कि परिवार के लोग जयमाल कार्यक्रम में व्यस्त थे। कुछ बाहरी लोगों ने ही समारोह में विवाद पैदा कर दिया। उन लोगों का इसमें कोई हाथ नहीं था।
सीसीटीवी फुटेज से उपद्रवियों की पहचान
- वैवाहिक समारोह में दरोगा से मारपीट का मामला