{"_id":"611a9dc98ebc3e42c27c4699","slug":"crime-hardoi-news-knp646458764","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार,नगदी जेवरात बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार,नगदी जेवरात बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। पुलिस ने रविवार की सुबह ऑपरेशन शिकंजा के तहत सराफ लूट कांड में शामिल दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से लूटी गई नगदी व जेवरात बरामद किए हैं।
एएसपी पूर्वी अनिल कुमार ने बताया कि तीन अगस्त को लोनार के औहदपुर निवासी सराफ रज्जनलाल से बावन पर बाइक सवार लुटेरों ने नगदी व जेवरात भरा बैग लूट लिया था। वारदात के खुलासे के लिए चार टीमें लगाई गईं। रविवार की सुबह पुलिस टीम ने सीओ सिटी विकास जायसवाल की अगुवाई में बावन मार्ग स्थित एक लॉन के पास से दो युवकों को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में इन लोगों ने अपने नाम अंकित वर्मा निवासी बगियापुरवा शहर कोतवाली व हरीश उर्फ शुभम निवासी उल्लामऊ सांडी बताया है। एएसपी ने बताया कि तलाशी के दौरान दोनों के पास से 30 हजार 500 रुपये की नगदी, पुराने जेवरात व एक मोबाइल बरामद किया है। आरोपियों ने सराफ से लूट किए जाने की बात स्वीकार की है, दोनों के पास से वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद की गई है।