फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   crime

संदिग्ध हालात में नवविवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

Mon, 24 Aug 2020 06:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 06:21 PM IST
विज्ञापन
crime
हरदोई। पिहानी कोतवाली क्षेत्र के गांव मझिया में रविवार शाम नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मझिया निवासी मोमिन का कहना है कि पत्नी सालिया (21) को दो दिन से बुखार आ रहा था। उसे शहर के एक निजी अस्पताल ले गए। जहां रविवार रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मोमिन ने घटना की सूचना देहात कोतवाली क्षेत्र के नानकगंज झाला निवासी ससुर मोहम्मद हुसैन को दी। मायके से पिता अन्य परिजनों के साथ मौके पर आ गए।
विज्ञापन

पिता ने बताया कि उसने बेटी की शादी पांच माह पूर्व की थी। आरोप लगाया कि शादी के बाद ससुराली बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे। उन्होंने मारपीट कर बेटी को जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या कर दी। कोतवाल महेश कुमार यादव ने बताया कि घटना संदिग्ध है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed