फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   crime,hardoi,hardoi news

रास्ते के विवाद में पथराव, युवती की मौत

Fri, 25 Jun 2021 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
crime,hardoi,hardoi news
पिहानी (हरदोई)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम महमूदपुर में शुक्रवार रात दो पक्षों के बीच रास्ते के विवाद में पथराव हो गया। पत्थर लगने से युवती की मौत हो गई । घटना के बाद गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

पिहानी कोतवाली क्षेत्र के महमूदपुर निवासी शकील और गांव निवासी दूसरे पक्ष के बीच रास्ते का विवाद है। इस विवाद को लेकर शुक्रवार रात दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच पथराव हो गया। इसी दौरान शकील की पुत्री नरगिस (18) पत्थर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस उसे एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिहानी ले गई, वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

नरगिस के चाचा गुलाम अब्बास के मुताबिक गांव निवासी चार लोग लगातार पथराव कर रहे थे। इन्हीं के फेंके गए पत्थरों में से कुछ नरगिस के सिर पर लगे जिससे उसकी मौत हो गई। कोतवाल महेश चंद ने बताया कि गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed