फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Crackleen Pomegranate, Titanic-72 Helicopter and a firecracker with beautiful butterfly lights

Hardoi News: क्रैक्लीन अनार टाइटेनिक-72 हेलीकॉप्टर और भाएगी तितली रोशनी के साथ दगेगा पटाखा

Thu, 16 Oct 2025 10:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
Crackleen Pomegranate, Titanic-72 Helicopter and a firecracker with beautiful butterfly lights
फोटो 14: डीएम अनुनय झा। संवाद
हरदोई। दिवाली पर लक्ष्मी-गणेश पूजन, दीया जलाने के साथ पटाखा दगाने की परंपरा है। इस दिवाली पर पटाखों के शौकीनों को हेलीकॉप्टर, क्रैक्लीन अनार, टाइटेनिक-72 आदि लुभाएंगे। साथ ही कई रंगों की रोशनी बिखेरनी वाली तितली भी लोगों को भाएगी।
विज्ञापन

दिवाली रोशनी, उत्साह और उमंग का त्योहार है। दिवाली पर पटाखा न दगाए जाएं और आसमान में रंग-बिरंगी रोशनी न बिखेरी जाए तो मजा नहीं आता। दिवाली पर पटाखा और रंग-बिरंगी रोशनी वाली सामग्री के साथ ही ग्रीन पटाखों को लाइसेंसधारक विक्रेताओं ने वरीयता दी है। दिवाली पर पटाखा बाजार के लिए लाइसेंसधारक विक्रेताओं ने ग्रीन पटाखों के साथ ही लोगों को पसंद आने वाली सामग्री जुटाई है। आबादी में दुकान न लगाने के चलते विक्रेताओं ने सामग्री को सुरक्षित गोदामों में भंडारित किया है।
विज्ञापन

इस दिवाली पर ग्रीन पटाखों के साथ ही विक्रेताओं ने सायरन वाले अनार, टॉर्च, रंग-बिरंगी रोशनी बिखेरनी वाली तितली, चरखी, महताब, क्रैक्लीन अनार, टाइटेनिक-72, कई श्रेणी के राॅकेट, फैंसी क्रैक्लीन महताब, शॉट-250 और शॉट-240 के साथ ही मिर्च वाली चटाई और बच्चों के हेलीकॉप्टर आदि सामग्री जुटाई गई है। स्थायी लाइसेंस पर पटाखा का कारोबार करने वाले मोहित गुप्ता साेनू, मुख्तार आलम ने बताया कि पटाखों की कीमतों में पिछले साल की अपेक्षा 15-20 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इससे फुटकर बाजार में भी पटाखों की कीमतों में बढ़ोतरी करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
बच्चों के पटाखा दगाने के समय अभिभावक जिम्मेदारी निभाएं
डीएम अनुनय झा ने कहा कि दिवाली उत्साह और खुशियों का त्योहार है। परिवार खुशियों के साथ त्योहार मनाएं। इसके लिए अभिभावकों को जिम्मेदारी निभानी होगी। बच्चों के पटाखा दगाने के समय अभिभावक निगरानी के लिए साथ रहें। बच्चों को अकेले में पटाखा आदि दगाने के लिए न दें। पटाखा और रंग-बिरंगी रोशनी वाली सामग्री का धुआं आंखों के लिए नुकसानदेय होता है। बच्चों की आंखों की मांसपेशियां पूरी तरह विकसित नहीं होती हैं जिससे पटाखा आदि का धुआं उनके लिए अधिक खतरनाक साबित हो सकता है। कहा कि पटाखा आदि सामग्री के धुआं से आंखों में जलन व चिंगारी लगने पर तुरंत ठंडे पानी से आंखों को धोएं। आंखों को रगड़ने से बचें और अधिक तकलीफ पर नेत्र विशेषज्ञ से सलाह लें।


--
सीएसएन पीजी कॉलेज और आईटीआई में लगेंगी पटाखों की दुकानें
दिवाली पर पटाखा बाजार सीएसएन पीजी कॉलेज और आईटीआई परिसर में लगेगा। दिवाली पर पटाखों की बिक्री के लिए अस्थायी तौर पर लाइसेंस लेने के लिए बड़ी संख्या में आवेदक सामने आए हैं। सभी आवेदकों का पुलिस और अग्निशमन विभाग से सत्यापन कराया जा रहा है। पुलिस और अग्निशमन विभाग की रिपोर्ट आने पर लाइसेंस जारी किए जाएंगे। सिटी मजिस्ट्रेट एसके त्रिवेदी ने बताया कि जिले में पटाखा बिक्री की 73 स्थायी लाइसेंस हैं जबकि दिवाली पर पटाखा बिक्री के लिए अस्थायी लाइसेंस लिए जाने के लिए करीब 155-160 आवेदन मिल चुके हैं। अभी आवेदन मिल ही रहे हैं। सभी पर पुलिस और अग्निशमन विभाग से सत्यापन रिपोर्ट मांगी गई है। बताया कि इस साल भी दिवाली पर सीएसएन पीजी कॉलेज और आईटीआई के परिसर में दुकानों को लगाने की अनुमति दी जाएगी। पटाखा की दुकान पर आग से बचाव के लिए सभी संसाधनों को भी रखना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed