फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Corona virus has changed its form, attacking secretly

Hardoi News: कोरोना वायरस ने बदला रूप छुप-छुप कर रहा हमला

Sun, 09 Apr 2023 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Sun, 09 Apr 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Corona virus has changed its form, attacking secretly
हरदोई। जिले में लगातार कोरोना अपने पैर पसार रहा है। ऐसे में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। वजह है कोरोना वायरस वायुमंडल में हवा के साथ उड़ रहा है। इस बार वायरस अपने स्वरूप को बदल- बदल कर लोगों पर हमला कर रहा है। अभी तक इसके लक्षणों से संदिग्ध रोगी की पहचान हो जाया करती थी, लेकिन इन दिनों कोई लक्षण न होने पर भी जांच के बाद लोग वायरस से संक्रमित पाए जा रहे हैं। ऐसी दशा में हर व्यक्ति को सावधान रहने की जरूरत है, ताकि कोरोना के कहर से बचा जा सके।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी डॉ. पंकज मिश्रा ने बताया कि पहले कोविड-19 मरीज को सर्दी जुकाम, गले में खराश, बुखार आदि होने पर कोरोना वायरस से ग्रसित होने की आशंका की जाती थी। जांच रिपोर्ट आने के बाद पता चलता था कि यह व्यक्ति कोरोना से संक्रमित है या नहीं। लेकिन इन दिनों वायु मंडल में फैला कोरोना वायरस अपना स्वरूप बदल कर लोगों पर हमला कर रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया पिछले कुछ जांचों में देखा जा रहा है कि व्यक्ति के अंदर वायरस से संबंधित कोई भी लक्षण नहीं थे, लेकिन जब उसकी जांच के लिए सैंपल दिया तो रिपोर्ट आने के बाद उसे संक्रमित होने का दावा किया गया। ऐसे में सभी से अपील है कि उसे सावधान रहने की जरूरत है कोविड-19 के सभी नियमों का पालन करें ताकि कोरोना वायरस को आगे बढ़ने से रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले इन लक्षणों से हो जाती थी पहचान
गले में खराश होना बुखार।
सर्दी, जुकाम और शरीर में कमजोरी।
सांस फूलना ऑक्सीजन लेवल का घटना

मास्क लगाना है जरूरी, सावधानी बरतें
नोडेल अधिकारी डॉ. पंकज मिश्रा ने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति को दो गज की दूरी और मास्क लगाना है जरूरी श्लोगन का पालन करना ही होगा। अभी तक जितनी भी कोरोना से संबंधित सैंपलिंग की गई है। उसमें कोरोना का स्वरूप प्राणघातक नहीं है। जबकि एक सामान्य बीमारी की तरह है। इसलिए किसी भी व्यक्ति को घबराने की जरूरत नहीं है। फिर भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से पूरी तरह से सतर्क है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed