फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Demand for a new railway line from Naimisharanya to Farrukhabad via Hardoi was raised.

Hardoi News: नैमिषारण्य से हरदोई होकर फर्रुखाबाद तक नई रेल लाइन की उठी मांग

Fri, 25 Sep 2026 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Demand for a new railway line from Naimisharanya to Farrukhabad via Hardoi was raised.
हरदोई। नैमिषारण्य को रेल मार्ग से वाया हरदोई होकर फर्रुखाबाद तक जोड़ने के लिए मांग एक बार फिर तेज हो गई है। नैमिषारण्य-मथुरा रेल जोड़ो अभियान समिति के प्रतिनिधिमंडल ने बीती 23 सितंबर को पर्यटन और संस्कृति मंत्री से मिलकर 112 किलोमीटर नई रेल लाइन को बिछाने की मांग की है। प्रतिनिधिमंडल की मांग पर मंत्री ने रेल मंत्री को पत्र भेजकर कार्रवाई का अनुरोध किया है।
विज्ञापन

नैमिषारण्य से हरदोई होते हुए फर्रुखाबाद तक लगभग 112 किलोमीटर लंबी नई रेलवे लाइन बिछाने की मांग को लेकर नैमिषारण्य-मथुरा रेल जोड़ो अभियान समिति ने फिर शुरुआत की है। प्रतिनिधिमंडल ने पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह से मुलाकात की और नैमिषारण्य की महत्ता और उसे देश के अन्य धार्मिक और पर्यटन स्थल से जोड़ने की बात कही। समिति महासचिव अजय पाल सिंह सोमवंशी ने बताया कि पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को प्रस्तावित रेल मार्ग के संभावित लाभों की जानकारी दी।
विज्ञापन

समिति का कहना है कि रेल संपर्क बनने से नैमिषारण्य की कनेक्टिविटी मथुरा-वृंदावन के साथ अयोध्या, काशी, प्रयागराज और चित्रकूट जैसे प्रमुख धार्मिक स्थानों तक बेहतर हो सकती है। प्रस्तावित मार्ग पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत से आने वाले यात्रियों के लिए मध्य, पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी भारत की ओर जाने का वैकल्पिक रेल गलियारा भी उपलब्ध करा सकता है। इससे तीर्थ पर्यटन के साथ स्थानीय व्यापार और माल परिवहन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। प्रतिनिधिमंडल की मांग पर मंत्री ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र भेजकर कार्रवाई के लिए अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी उठ चुकी है मांग
नैमिषारण्य को रेल नेटवर्क से जोड़ने की मांग पहले भी उठ चुकी है। सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने भी फर्रुखाबाद को हरदोई के रास्ते नैमिषारण्य से जोड़ने के लिए रेल मंत्री को पत्र भेजा था। बताया गया कि उस समय सर्वे के निर्देश दिए गए थे, लेकिन आगे अपेक्षित प्रगति नहीं हो सकी। अब पर्यटन मंत्री के पत्र से प्रस्ताव को फिर गति मिलने की उम्मीद जगी है। हालांकि, परियोजना पर अंतिम निर्णय सर्वे, तकनीकी व्यवहार्यता, यातायात संभावनाओं और लागत के आकलन के बाद ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed