फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   stolen from clinic

Hardoi News: क्लीनिक संचालक के मकान से 50 हजार रुपये और जेवर चोरी

Fri, 25 Sep 2026 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
stolen from clinic
पचदेवरा। थाना क्षेत्र के उदयपुर तिराहा मोड़ पर चोरों ने बृ़हस्पतिवार रात क्लीनिक संचालक के मकान को निशाना बनाया। दावा है कि घर मेें घुसे चोरों ने अलमारी से 50 हजार रुपये और चांदी के जेवर चोरी कर लिए। मकान के पीछे रखे जनरेटर का अल्टीनेटर भी खोल लिया।
विज्ञापन

कुलभुलागंज निवासी अर्जुन सिंह उदयपुर तिराहे मोड़ पर क्लीनिक चलाते हैं। परिवार के साथ क्लीनिक के ऊपर ही बने मकान में रहते हैं। बताया कि बृहस्पतिवार रात खाना खाने के बाद पूरा परिवार छत पर सोने चला गया था। इस दौरान चोर कमरे में घुस गए। कमरे में रखी अलमारी से 50 हजार रुपये, बच्चों की दो जोड़ी चांदी की पायल, चांदी के चार कंगन और एक करधनी चोरी कर ली। शुक्रवार सुबह लगभग छह बजे जागने पर अर्जुन सिंह को घटना का पता चला। उन्होंने पुलिस से शिकायत की। प्रभारी निरीक्षक राकेश यादव ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed