{"_id":"5ee276298ebc3e42c701e4eb","slug":"corona-positive-hardoi-news-knp56502913","type":"story","status":"publish","title_hn":"दपती के दो पुत्रों सहित पांच मिले कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दपती के दो पुत्रों सहित पांच मिले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
हरदोई। जनपद में पांच और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें से चार एक ही परिवार के हैं। जनपद में अब तक 141 लोग संक्रमित मिले हैं। 50 लोग स्वस्थ्य होकर अपने घरों को जा चुके हैं, जबकि 91 एक्टिव केस हैं। एक्टिव केसों में 86 मामले प्रवासी श्रमिकों या उनके साथ आए परिजनों के हैं।
बुधवार देर रात लखनऊ मेडिकल कालेज से आई जांच रिपोर्ट में कोथावां विकास खंड के ग्राम सिकरी निवासी 41 वर्षीय युवक को पॉजिटिव पाया गया है। युवक की 40 वर्षीय पत्नी, 11 वर्ष और सात वर्ष के पुत्र भी संक्रमित मिले हैं। युवक अपनी पत्नी, तीन पुत्रों और एक पुत्री के साथ नोएडा में रहता था। एक जून को बस से नोएडा से वापस गांव आया था। पूरा परिवार गांव के बाहर ही बाग में बने अपने घर में होम क्वारंटीन थे।
कोथावां सीएचसी के अधीक्षक डॉ. विपुल कुमार के मुताबिक नौ जून को पूरे परिवार सैंपल जांच को भेजा गया था। पॉजिटिव पाए गए सभी लोगों को मलिहामऊ के कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बुधवार देर रात पॉजिटिव मिला पांचवां शख्स नोएडा में कार्य करता था। वह अपनी पत्नी और दो पुत्रियों के साथ वापस हरदोई आया था और परिवार सहित कृषि महाविद्यालय में बने सेंटर में क्वारंटीन कर दिया गया था। बीती पांच जून को उसकी पत्नी और 15 वर्षीय पुत्री की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जबकि दो दिन पहले उसकी दूसरी पुत्री की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आ गई थी। अब युवक भी पॉजिटिव मिला है।
विज्ञापन
हरदोई। कोथावां विकास खंड के ग्राम सिकरी गांव में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. विपुल कुमार पूरी टीम के साथ पहुंचे। उधर दूसरी ओर जानकारी मिलने पर अतरौली के प्रभारी निरीक्षक संतोष तिवारी ने भी गांव में पुलिस बल तैनात कर आवागमन बंद करा दिया। डॉ. विपुल कुमार के मुताबिक संक्रमित पाए गए चार लोगों के सीधे संपर्क में 16 लोग आए हैं।
इन सभी के नमूने कोरोना की जांच को लिए गए हैं। गांव में घर-घर दस्तक देकर थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है। इसके अलावा सैनिटाइजेशन कराने के निर्देश भी ग्राम प्रधान को दिए गए हैं। थर्मल स्क्रीनिंग पूरी होने के बाद सैनिटाइजेशन कराया जाएगा। अतरौली के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आवागमन बंद करने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। उद्देश्य यह है कि हर किसी की थर्मल स्क्रीनिंग कर ली जाए और संदेह की कहीं कोई गुंजाइश न रहे।
हरदोई। मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम पारा निवासी तीन वर्षीय मासूम के संक्रमित पाए जाने के बाद गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची। मझिला थानाध्यक्ष संजीव शर्मा ने बुधवार रात ही गांव पहुंच कर सभी लोगों को स्वास्थ्य परीक्षण हो जाने तक घर में ही रहने के निर्देश दे दिए थे। गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बड़ी संख्या में लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की।
इस दौरान संदिग्ध मिले 14 लोगों को कोरोना की जांच के लिए नमूना देने को आलमनगर में बनाए गए सैंपल कलेक्शन सेंटर भेजे गए।