फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Commercial tax on baratghar

कामर्शियल टैक्स की बारात घरों पर मार

Fri, 27 Feb 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Fri, 27 Feb 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
Commercial tax on baratghar
पालिका परिषद की बोर्ड बैठक में सीएम द्वारा शहर में सड़काें आदि के लिए त्वरित विकास निधि से स्वीकृति की गई कार्ययोजना के अनुसार पीडब्ल्यूडी द्वारा कार्य न कराने को लेकर सभासदों द्वारा जमकर नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्रवाई कराने की मांग की गई। जिस पर जरूरी कार्रवाई कराने को ईओ को पालिकाध्यक्ष ने निर्देश दिए।
विज्ञापन


पालिकाध्यक्ष मीना अग्रवाल की अध्यक्षता में गुरुवार को पालिका में हुई बोर्ड बैठक कई मामलों में अहम रही। शहर में चल रहे बारात घरों पर कामर्शियल टैक्स लगाने का निर्णय लिया गया और आवारा जानवरों की धर पकड़ को की गई कैटिल कैचर वाहन के संचालन आदि को प्रशिक्षित लोगों की व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


इसके अलावा जन सामान्य को जरूरत होने पर शवों को वैकल्पिक रूप से सुरक्षित करने को एसी कंटेनर निशुल्क मुहैया कराने का निर्णय लेने के साथ ही बाबू श्रीशचंद्र बारात घर का किराया 11 हजार से बढ़ाकर 15 हजार करने का प्रस्ताव पारित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिनेमा चौराहे से डा. नवीन सक्सेना के आवास तक जर्जर हो रहे विद्युत पोलों को हटाकर उस रोड पर जरूरी व्यवस्थाओं के लिए पत्राचार आदि करने का प्रस्ताव पास हुआ। इसके अलावा शहर के खराब पड़े हैंडपंपों को दुरुस्त कराने एवं पिहानी चुंगी स्थित पालिका की शेष दुकानों की नीलामी, दिसंबर 14 से जनवरी 15 के आय व्यय का अनुमोदन और पालिका के कर निर्धारण, वसूली, चालू वित्तीय वर्ष के ठेका नीलामी आदि के लिए अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी को अधिकृत किया गया।

अध्यक्ष मीना अग्रवाल ने होली के मद्देनजर विशेष रूप से साफ-सफाई एवं पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करने के कडे़ निर्देश दिए। पूर्व पालिकाध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने सभासदों आदि का आभार जताते हुए विकास कार्यों के लिए सभी सुझावों एवं आवश्यकताओं पर चर्चा की। सभासद अवधेश गुप्ता आदि ने कार्यों के लिए हर्ष व्यक्त किया।


बैठक में ईओ पप्पू गुप्ता, लेखाकार बालेश्वर मिश्रा, सभासद राजीव सिंह, सुशील देवल, आशीष गुप्ता, सुशील वर्मा, हरिप्रताप सिंह, रजत मिश्रा, महेश नाहर, ज्योति प्रकाश सिंहा, मो. अच्छन, जमील अहमद, सुमन वर्मा, कल्पना तिवारी, सावित्री देवी, विद्यावती, विनीता, मंजू, सत्यवती, अल्पना वर्मा, प्रमोद सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed