{"_id":"57dc37b94f1c1b4509d47ee4","slug":"collectorate-rang-the-plate-take-our-demands","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजी कलक्ट्रेट में थाली, मांगें मान लो हमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजी कलक्ट्रेट में थाली, मांगें मान लो हमारी
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
Updated Fri, 16 Sep 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
कलक्ट्रेट परिसर में मांगों को लेकर थालियां बजाकर प्रदर्शन करतीं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां।
- फोटो : अमर उजाला
हरदोई। राज्य कर्मचारी घोषित कराने एवं 18 हजार रुपए मानदेय दिलाने सहित छह सूत्री मांगों को पूरा कराने के लिए कलक्ट्रेट परिसर में चल रहे प्रदर्शन के 15 वें दिन शुक्रवार को आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने थालियां बजाकर व नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम कुंज बिहारी अग्रवाल को दिया गया।
विज्ञापन
कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन के दौरान महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की प्रदेश उपाध्यक्ष रीता सिंह ने कहा कि बड़े दुख की बात है कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां अपने नियमतीकरण की मांगों को लेकर दो सितंबर से हड़ताल पर हैं।
विज्ञापन
लेकिन आज तक प्रदेश सरकार ने उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया। उनकी मांगों को सुनने के बजाय उनको पदों से हटाने की धमकी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि जब तक राज्य कर्मचारी नहीं घोषित किया जाता तब तक उन्हें 18 हजार रुपये प्रतिमाह एवं सहायिक ाओं को नौ हजार रुपये प्रतिमाह दिया जाए।
विज्ञापन
अन्य राज्यों की भांति ही उत्तर प्रदेश में भी पेंशन योजना को लागू किया जाए। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मई में एक माह का अवकाश दिया जाए। मुख्य सेविका के रिक्त पदों पर शत-प्रतिशत आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को वरिष्ठता के आधार पर भरा जाए।
इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने लोटा- थाली बजाकर नारेबाजी की और प्रदर्शन किया। अंत में एडीएम को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन देेने वालों इस मौके पर पुष्पा लाल, प्रेम शीला, सुमन सिंह, संध्या द्विवेदी, विद्या सिंह, शिवकुमारी आदि मौजूद रहीं।