{"_id":"67bdf8ab00faebd945073119","slug":"clean-survey-started-in-civic-bodies-citys-garbage-dumps-are-spoiling-surat-hardoi-news-c-213-1-hra1001-127366-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: निकायों में शुरू हुआ स्वच्छ सर्वेक्षण, शहर के कूड़ाघर बिगाड़ रहे सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: निकायों में शुरू हुआ स्वच्छ सर्वेक्षण, शहर के कूड़ाघर बिगाड़ रहे सूरत
विज्ञापन
हरदोई। नगरीय निकायों को साफ-सुथरा बनाए जाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। नगरीय निकाय के जिम्मेदारों की अनदेखी से शहर में कूड़ाघरों के बाहर मार्ग तक कूड़ा फैला रहता है। समय से कूड़ा उठान न होने और मार्गों तक कूड़ा फैला रहने से लोगों को आवागमन में दिक्कतों का भी सामना करना पड़ता है।
नगर पालिका की ओर से वैसे तो साफ-सफाई और शहर में घरों और सार्वजनिक स्थानों से निकलने वाले कूड़े को एक स्थान पर एकत्र किए जाने के लिए कूड़ेघर बनवाए गए हैं। व्यवस्था तो अच्छी है, लेकिन नियमित और समय से कूड़ाघरों से कूड़ा का उठान न होने से कूड़ा मार्ग तक फैला रहता है। कूड़े की दुर्गंध से लोगों परेशान होना पड़ता है। शहर के घंटाघर रोड, मोहल्ला सरायथोक, सर्कुलर रोड और बावन चुंगी आदि स्थानों पर बने कूड़ाघरों में करीब-करीब प्रतिदिन कूड़ा बाहर तक फैला रहता है।
-- -- -- --
निकाय के सफाई कर्मचारियों को मोहल्लों और सार्वजनिक स्थलों को साफ-सुथरा रखने के लिए कहा गया है। कर्मचारियों को नियमित कूड़ा उठान के लिए भी कहा गया है। शहर के कूड़ाघरों और कूड़ा उठान की व्यवस्था को जल्द सुदृढ़ कराया जाएगा। -रामेंद्र सिंह, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका