{"_id":"65eca801445b00ae5a0471a7","slug":"chowki-incharge-line-present-for-stopping-mother-and-daughter-from-worshiping-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-111698-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: मां- बेटी को पूजा से रोकने पर चौकी प्रभारी लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: मां- बेटी को पूजा से रोकने पर चौकी प्रभारी लाइन हाजिर
Sat, 09 Mar 2024 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Sat, 09 Mar 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
हरदोई। महाशिवरात्रि पर बघौली चौराहे के पास स्थित मंदिर में पूजा और जलाभिषेक से महिला और उसकी बेटी काे रोकना दो पुलिस कर्मियों के लिए मुसीबत बन गया है। शिकायत का संज्ञान लेकर एसपी ने बघौली चौकी प्रभारी और एक दीवान को लाइन हाजिर कर दिया है।
बघौली चौराहा निवासी कुंती वाजपेयी शुक्रवार को महाशिवरात्रि के मौके पर चौराहे के पास ही स्थित ब्रह्मबाबा मंदिर में पूजा करने गई थीं। यहां ड्यूटी पर तैनात बघौली चौकी प्रभारी सुरेश चंद्र यादव और दीवान त्रयंबक दत्त गौड़ ने कुंती को रोक दिया। इतना ही नहीं मंदिर के गेट पर ताला भी बंद दिया। कुंती अपनी पुत्री के साथ बिना पूजा किए ही घर चली गईं। बताया जा रहा है कि उनकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी।
उन्होंने पूरे मामले की शिकायत मुख्यमंत्री को ऑनलाइन भेज दी। इसी बीच इसकी जानकारी एसपी केसी गोस्वामी को हुई, तो उन्होंने चौकी प्रभारी सुरेश यादव और दीवान त्रयंबकदत्त गौड़ को लाइन हाजिर कर दिया। एसपी ने इसी के साथ यह संदेश भी दे दिया है कि जनसामान्य से अच्छा व्यवहार न करने वाले विभागीय कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।