{"_id":"657362b06d24a8c29b063aea","slug":"children-kept-waiting-for-the-teacher-the-whole-day-hardoi-news-c-213-1-hra1002-7655-2023-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: पूरे दिन शिक्षक का इंतजार करते रहे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: पूरे दिन शिक्षक का इंतजार करते रहे बच्चे
विज्ञापन
सांडी। विकास खंड बिलग्राम के जूनियर हाईस्कूल में शुक्रवार को बच्चे शिक्षक का इंतजार करते रहे, मगर कोई शिक्षक नहीं पहुंचा। इससे विद्यालय में धमा-चौकड़ी मचाकर वापस आ गए। बीईओ बोले शिक्षक अवकाश पर थे, दूसरे शिक्षा मित्र को संचालन के लिए लगाया गया था।
विकास खंड के जूनियर हाईस्कूल भट्योली शिक्षक विहीन विद्यालय है। विद्यालय के संचालन के लिए दूसरे शिक्षक को संबद्ध किया गया है। शुक्रवार को विद्यालय तो खुला, मगर कोई शिक्षक नहीं पहुंचा। बच्चे दो बजे तक विद्यालय परिसर में खेलते रहे और फिर घर लौट गए।
ग्रामीण रामवीर, महेंद्र सिहं, बृजेंद्र सिंह, दलगंजन, शिवप्रताप, संजीव ने बताया कि विद्यालय में शिक्षक के न आने की शिकायत कई बार उच्चाधिकारियों से की गई मगर सुधार नहीं हुआ। विद्यालय से शिक्षक के न आने से पढ़ाई बाधित होती है। बीईओ बिलग्राम संतोष कुमार ने बताया कि विद्यालय शिक्षक विहीन है, विद्यालय में एक शिक्षक को लगाया गया है, मगर वह अवकाश पर थे। उनके स्थान पर दूसरे शिक्षामित्र को भेजा गया था। विद्यालय में शिक्षक के न पहुंचने के संबंध में बीएसए को आख्या भेज दी गई है।