{"_id":"5e5e9e168ebc3ec74b1dae19","slug":"chhapamari-hardoi-news-knp548392119","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए, जांच को भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए, जांच को भेजे
विज्ञापन
हरदोई। होली पर मिलावटी खाद्य पदार्थों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से मंगलवार को खाद्य विभाग की टीम ने शहर के अलग अलग हिस्सों में अभियान चलाकर चेकिंग की। इस दौरान टीम ने छह जगहों पर सैंपल लिए।
अभिहित अधिकारी सतीश कुमार व मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एके पाठक की अगुवाई में चलाए गए अभियान के तहत टीम ने लखनऊ रोड पर मेसर्स अल सुपर बेकर्स की गाड़ी से प्रीमियम गोल्डन ब्रांड की रस्क, सरकुलर रोड पर आशा ट्रेडिंग कंपनी की गाड़ी से परी ब्रांड पापड़, भूरा चौराहा के पास स्थित दुकान से रंगीन कचरी, किराने की दुकान से हल्दी व बेसन, डीएम चौराहा स्थित दुकान से फैब ब्रांड की माइक्रोनी का सैंपल लिया।
अभिहित अधिकारी ने बताया कि सभी सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर अजीत सिंह, रामकिशोर, घनश्याम वर्मा, खुशीराम व अनुराधा कुशवाहा आदि मौजूद रहीं।