फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   chanda ker banwai road

जिम्मेदारों ने नहीं सुनी तो चंदा कर बनवाया खड़ंजा और नाली

Sun, 26 Jul 2020 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
chanda ker banwai road
हरपालपुर। जर्जर खड़ंजे और क्षतिग्रस्त नालियों की मरम्मत कई बार कहे जाने के बाद भी ग्राम पंचायत के जिम्मेदारों ने नहीं कराई, तो मोहल्ले के कुछ लोगों ने इसके निर्माण का बीड़ा उठा लिया। आपस में चंदा कर खड़ंजे और नाली की मरम्मत करा दी।
विज्ञापन

हरपालपुर कस्बे को ग्राम पंचायत का दर्जा हासिल है। यहां अल्पसंख्यक बाहुल्य वाले क्षेत्र में लगभग सौ मीटर लंबे खड़ंजे और नाली का निर्माण दस वर्ष पहले कराया गया था। इसके बाद से यहां मरम्मत नहीं हुई। इस दौरान खड़ंजा भी दुर्दशाग्रस्त हो गया और नालियां भी। गांव निवासी शकील, अबरार, फिरोज, इसरार आदि ने बताया कि कई बार गली की मरम्मत के लिए ग्राम प्रधान और सचिव से कहा गया, लेकिन कोई कार्य नहीं कराया गया। इस पर आपस में ही लोगों ने चंदा कर चालीस हजार रुपये एकत्र किए और गली व नाली का निर्माण कराना शुरू कर दिया। रविवार शाम कार्य पूरा हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के ही शब्बीर के पुत्र नूर आलम की शादी भी सोमवार को होनी है। पहले ग्राम पंचायत के जिम्मेदार शादी से पहले समस्या को हल करने की बात कहते रहे, लेकिन जब बात नहीं बनी तो शब्बीर की समस्या के साथ ही सभी स्थानीय लोगों की समस्या को दूर करने के लिए ये कदम उठाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed