फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   center assistant protest at dios office

डीआईओएस कार्यालय में केंद्र प्रभारियाें का हंगामा

Sun, 04 Feb 2018 10:52 PM IST
हरदाेई
हरदाेई Updated Sun, 04 Feb 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
center assistant protest at dios office
डीआईओएस कार्यालय में विरोध जताते केंद्र व्यवस्थापक। - फोटो : अमर उजाला

बोर्ड परीक्षा की तैयारियों को लेकर रसखान प्रेक्षागृह में आयोजित बैठक खत्म होने के कुछ ही देर बाद जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में परीक्षा केंद्रों के प्रभारियों व अन्य कर्मचारियों ने जमकर हंगामा किया। आक्रोशित परीक्षा केंद्र प्रभारियों ने यहां तक कह दिया कि वह लोग इन हालातों में परीक्षा नहीं करा पाएंगे। केंद्र प्रभारियों का आरोप है कि परीक्षा तैयारी बैठक में डीएम ने कहा कि अगर किसी परीक्षार्थी के पास से नकल सामग्री मिली तो केंद्र व्यवस्थापक के साथ-साथ वहां का पूरा स्टाफ जेल जाएगा।

विज्ञापन

6 फरवरी से उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं हैं। नकलविहीन परीक्षा के लिए रविवार शाम डीएम पुलकित खरे ने सभी केंद्र व्यवस्थापकाें, जोनल, सेक्टर और स्ट्रेटिक मजिस्ट्रेटों के साथ बैठक की थी। रात लगभग आठ बजे बैठक खत्म होने के बाद माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश मंत्री आशीष कुमार सिंह, वित्तविहीन शिक्षक महासभा के जिलाध्यक्ष बादाम सिंह यादव आदि जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पहुंच गए। कार्यालय में हंगामा करने लगे। डीआईओएस कार्यालय में एकत्र हुए शिक्षकों ने बताया कि आगे की रणनीति वह लोग सोमवार को दिन में 12 बजे एकत्र होकर बनाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed