फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Cattle thieves are active again, three incidents in one night

Hardoi News: फिर सक्रिय हुए मवेशी चोर, एक ही रात में तीन घटनाएं

Wed, 29 Oct 2025 10:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
Cattle thieves are active again, three incidents in one night
हरदोई। जनपद मेंं मवेशी चोर एक बार फिर सक्रिय हो गए हैं। एक ही रात में चोरों ने दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में तीन लोगों के मकानों के बाहर बंधे मवेशी चोरी कर लिए। कुल तीन भैंस, दो पड़िया और एक पड़वा चोरी हुआ है। तीनों ही घटनाओं की जानकारी पुलिस को दी गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही घटनाओं का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन



घटना-1
उबरिया कला में पिकअप से लाद ले गए मवेशी
सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र के उबरिया कला गांव निवासी आत्माराम और अरविंद शर्मा ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि मंगलवार रात खाना खाने के बाद वह लोग अपने घरों में सो गए थे। रात लगभग 11:30 बजे आहट मिलने पर नींद खुली तो देखा कि कुछ लोग दरवाजे पर बंधी दो भैंस, दो पड़िया और एक पड़वा पिकअप में लादकर गौरिया की तरफ चले गए। थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन



घटना-2
दरियापुर बलभद्र से भी कीमती भैंस चोरी
पाली थाना क्षेत्र के दरियापुर बलभद्र निवासी राजीव कुमार खेती करते हैं। पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने बताया कि मंगलवार रात उनकी भैंस मकान के बाहर बंधी थी। रात लगभग 12 बजे चोर भैंस खोल ले गए। बुधवार सुबह जागने पर घटना का पता चला। काफी तलाश करने के बाद भी भैंस की कोई जानकारी नहीं मिली। राजीव का दावा है कि उनकी भैंस की कीमत लगभग एक लाख तीस हजार रुपये है। थानाध्यक्ष सोमपाल गंगवार ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed